रुडकी, अक्टूबर 7 -- Roorki News: न्यायालय के आदेश और प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद सील की गई भूमि पर दोबारा निर्माण शुरू कराने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मुण्डावली निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भूमि को लेकर मुकुल कुमार बनाम सुरेंद्र पाल आदि का वाद सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी के न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में पूर्व में पारित अंतिम आदेश एवं डिक्री के विरुद्ध रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र भी प्रस्तुत किया गया है। संबंधित भूमि पर निर्माण रोकने के लिए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने एक अक्तूबर को कार्रवाई करते हुए भूमि सील कर दी थी। इसी दिन मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे。

निर्माण पर रोक क...