Roorki News: समिति को मार्च तक उधार खाद बांटने की अनुमति
रुडकी, अक्टूबर 24 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता । सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर के माध्यम से किसानों को उधार खाद और उर्वरक वितरण की अनुमति मार्च 2027 तक ही दी गई है। गन्ना आयुक्त एवं चीनी उद्योग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। गन्ना आयुक्त कार्यालय काशीपुर से जारी पत्र के अनुसार, समिति की प्रबंध कमेटी के प्रस्ताव और विभागीय संस्तुति के आधार पर किसानों को खाद वितरण में शिथिलता प्रदान की गई है। इसका उद्देश्य किसानों को खाद और उर्वरक उपलब्ध कराना है। यह व्यवस्था स्वीकृति पत्र जारी होने की तिथि से मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.