रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। ऊर्जा निगम की ओर से मंगलवार को रामनगर और धनौरी बिजलीघर में समाधान शिविर लगाकर लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिन शिकायतों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। अब हर मंगलवार को किसी एक बिजलीघर या उपकेंद्र पर समाधान शिविर लगाया जाएगा। इसमें क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। मंगलवार को रामनगर बिजलीघर पर एसडीओ ओमपाल सिंह ने शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। सुनहरा निवासी अल्ताफ और वाजिद ने बताया कि उनके मोहल्ले में बिजली की लाइन काफी झुकी हुई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: धमदाहा: विद्युत विपत्र से जुड़े सात आवेदन का निष्पादन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...