रुडकी, जुलाई 23 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। करालहटी गांव निवासी एक दुकानदार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक छा गया। पुलिस के अनुसार करालहटी निवासी 45 वर्षीय शिवराज चौहान रोज की तरह शनिवार देररात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे सीमेंट से लदे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...