Roorki News: सड़क हादसे में दुकानदार की मौत, ट्रक हटाने की सूचना पर ग्रामीणों का हंगामा
रुडकी, जुलाई 23 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। इमलीखेड़ा मार्ग पर बुधवार देररात सड़क हादसे में बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को ट्रक हटाए जाने की सूचना पर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार, कलालहटी गांव निवासी शिवराज सिंह चौहान इमलीखेड़ा मार्ग पर दुकान चलाते थे। बुधवार देररात दुकान बंद कर वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सीमेंट से लदे ट्रक की चपेट में आ गई। इससे शिवराज की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- Roorki News: सड़क हादसे में दुकानदार की मौत यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.