Roorki News: सड़क हादसे में तीन घायल, किशोर हायर सेंटर रेफर
रुडकी, अक्टूबर 6 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। मसाई कलां गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में एक किशोर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मानूबास झिड़ियान निवासी शयन बाइक से जा रहा था। मसाई कलां गांव के समीप उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर इब्राहिमपुर मसाई निवासी नितम और दीपक सवार थे। इससे तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.