रुडकी, जुलाई 23 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बिंदुखड़क गांव निवासी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय भंगेड़ी रुड़की में कार्यरत शिक्षक सुरेश पाल की बुधवार को देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह दो दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। दो दिन पहले शिक्षक सुरेश पाल अपने गांव बिंदुखड़क से आ रहे थे, तभी मौलना गांव के समीप उनकी बाइक को नीलगाय ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में नीलगाय से टक्कर में रैपिडो चालक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...