Roorki News: सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत
रुडकी, अक्टूबर 10 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। महाड़ी के पास चार दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, करीब चार दिन पहले महाड़ी के समीप एक ग्रामीण इंदर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीण की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.