रुडकी, अगस्त 14 -- Roorki News: मंगलौर। दो सड़क हादसों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। एक हादसे में दिल्ली निवासी युवक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक देहरादून के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। दिल्ली के वजीराबाद निवासी इंद्रकांत सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा कृष्णकांत सोनी अपने दोस्त राकेश के साथ बाइक से दिल्ली से हरिद्वार जा रहा था। 12 जुलाई की सुबह मंगलौर-लिब्बरहेड़ी मार्ग पर बलेरो पिकअप से एक ऑल्टो कार टकरा गई थी। हादसे की चपेट में बाइक भी आ गई और दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...