Roorki News: संरक्षित पशु के कटान से ग्रामीणों में आक्रोश , हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
रुडकी, सितम्बर 5 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। कंकरखाता गांव में संरक्षित पशु का कटान किए जाने की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने घटना स्थल पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। जानकारी के अनुसार, गांव में घूम रहे एक संरक्षित पशु को कुछ लोग करीब एक किलोमीटर दूर खेतों की ओर ले गए, जहां उसका कटान कर दिया गया। सुबह खेत में चारा लेने पहुंचे ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.