Roorki News: संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बूथ संख्या 55 का किया औचक निरीक्षण
रुडकी, अगस्त 12 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने बुधवार को रुड़की विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-55 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बीएलओ से एसआईआर के तहत किए जा रहे सत्यापन कार्य, मतदाताओं से संपर्क, प्राप्त प्रपत्रों और अभिलेखों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण सही और अद्यतन रूप से दर्ज किया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.