रुडकी, सितम्बर 5 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। छुटमलपुर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर हत्या की आशंका जताकर पुलिस को तहरीर दी गई है। इसमें दो युवकों पर हत्या कर मोबाइल और जरूरी दस्तावेज चोरी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डाडा जलालपुर निवासी तेजपाल सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई 27 अगस्त की शाम को दो युवकों के साथ छुटमलपुर के ढाबे पर गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन लगातार बंद आता रहा। इसके बाद परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...