Roorki News: संदिग्ध कार में सवार था दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी फैजान
रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। पुलिस ने जिस कार के अगले टायर पर गोली चलाई थी उसमें दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी भी सवार था। पुलिस ने उसके साथी को हिरासत में लिया था जबकि दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। गंगनहर कोतवाली पुलिस को गुरुवार की रात सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कार में दो बदमाश घूम रहे हैं और वह हथियारों की सप्लाई करने रुड़की आए हैं। इस पर पुलिस ने कार की तलाश की तो लोकेशन नेहरू स्टेडियम के पास मिली। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार सवारों ने कार दौड़ा दी। यह भी पढ़ें- Roorki News: युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.