Roorki News: संघीपुर में गोकशी करते दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
रुडकी, अक्टूबर 28 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। संघीपुर गांव में गन्ने के खेत में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 120 किलो गोमांस, दो कुल्हाड़ी, दो छुरी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और करीब 500 ग्राम पैकिंग प्लास्टिक बरामद की है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश बिष्ट ने बताया कि 27 अक्टूबर को पुलिस टीम ने संघीपुर गांव के पास गन्ने के खेत में दबिश दी थी। मौके से पकड़े गए आरोपियों की पहचान संघीपुर निवासी अय्यूब पुत्र ईसाक और आरिफ पुत्र एनुलहक के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.