रुडकी, अगस्त 7 -- Roorki News: रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से सिविल लाइन के श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में शिव की विशेष आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने भाग लिया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकजुटता बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में प्रमोद रस्तोगी, अनूप राणा, राकेश बजाज, योगेश गर्ग आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...