Roorki News: श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकली भव्य कलश शोभायात्रा
रुडकी, अक्टूबर 4 -- Roorki News: क्षेत्र के कस्बा गांव में आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व रविवार को श्रद्धालुओं ने भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने पीले और लाल वस्त्र धारण कर सिर पर कलश और धार्मिक सामग्री रखकर यात्रा में भागीदारी की। श्रद्धालुओं के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं में कथा आयोजन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय कथा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.