Roorki News: शैक्षिक प्रमाण पत्र पर घिरीं ग्राम प्रधान, पति समेत मुकदमा दर्ज
रुडकी, नवम्बर 2 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। गांव सुनहेटी आलापुर की ग्राम प्रधान हिमानी देवी पर पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान और उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनहेटी आलापुर निवासी सतीश कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान हिमानी देवी ने पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान जो शैक्षिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था, वह फर्जी है। शिकायतकर्ता ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत संबंधित प्रमाण पत्र जारी करने वाले विद्यालय से जानकारी मांगी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.