Roorki News: शेरपुर खेलमऊ में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, अक्टूबर 8 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। शेरपुर खेलमऊ गांव में घर से सिलेंडर, इनवर्टर और बैटरी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बैटरी और इनवर्टर बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शेरपुर खेलमऊ निवासी रघुदेव ने सात अक्टूबर को तहरीर देकर घर से सिलेंडर, इनवर्टर और बैटरी चोरी होने की शिकायत की थी। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विजय निवासी शेरपुर खेलमऊ को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बैटरी और इनवर्टर बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.