Roorki News: शिव चौक का सातवां स्थापना दिवस श्रद्धा के साथ मनाया
रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: रुड़की। शिवाजी कॉलोनी, अशोक नगर में सोमवार को शिव चौक का सातवां स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई। पंडित शिवम तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन कराया। क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली की कामना को लेकर श्रद्धालुओं ने आहुति दी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पहुंचे इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने समिति के कार्यों की सराहना की। उन्होंने समिति के सदस्यों और भजन मंडली को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समिति धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने में सराहनीय योगदान दे रही है। धार्मिक आयोजनों में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। मोहन लाल गौड़ ने कहा कि सावन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.