Roorki News: शिवा स्टील फर्नीचर्स में चोरी
रुडकी, अगस्त 12 -- Roorki News: लक्सर। लक्सर-बालावाली मार्ग पर स्थित शिवा स्टील फर्नीचर्स के शोरूम को चोरों ने निशाना बना लिया। चार अगस्त की देर रात तीन नकाबपोश बदमाश शोरूम का शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब 50 हजार रुपये कीमत का हार्डवेयर सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.