रुडकी, सितम्बर 30 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। गणेशपुर में शिखा पेट्रोल पंप के पास बुधवार तड़के शोरूम के बिजली मीटर पैनल में आग लग गई। आग की लपटें शोरूम के बरामदे की फोर सीलिंग तक पहुंच गईं। फायर यूनिट ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। फायर स्टेशन रुड़की को रात मंगलवार की रात करीब 12:35 बजे शिखा पेट्रोल पंप के पास एक शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर यूनिट को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि शोरूम के बाहर लगे मीटर पैनल में आग धधक रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...