रुडकी, सितम्बर 2 -- Roorki News: भगवानपुर। घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक महिला ने आठ जुलाई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दरियापुर दयालपुर निवासी विकास उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और जान से मारने की कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि आरोपी विकास को देहरादून से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...