Roorki News: शिक्षक पर लाठी-डंडों से हमला, दो नामजद समेत पांच पर मुकदमा
रुडकी, सितम्बर 28 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। कॉलेज से पढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे शिक्षक पर बाइक सवार युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों समेत 4-5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला किला निवासी ताबिश जमाल चिश्ती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 22 सितंबर को एक कॉलेज में बच्चों को पढ़ाने के बाद अपने साथी आशु अग्रवाल के साथ बाइक से मंगलौर लौट रहे थे। आरोप है कि अब्दुल कलाम चौक से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। ताबिश के अनुसार बाइक रुकते ही युवकों ने एकराय होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.