रुडकी, नवम्बर 6 -- Roorki News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि कुछ माह पूर्व उसकी युवक से जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। अब शादी का दबाव बनाने पर युवक इन्कार कर रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...