रुडकी, अक्टूबर 3 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता । कोतवाली गंगनहर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी को भी पकड़ा। पुलिस के अनुसार, तीन अक्तूबर को शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान बांदा रोड निवासी 19 वर्षीय समीर पुत्र जावेद को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं, दो अक्टूबर को एनबीडब्ल्यू की तामील करते हुए काशीपुरी निवासी 59 वर्षीय राजकिशोर पुत्र दयाराम शर्मा को गिरफ्तार किया गया। राजकिशोर के खिलाफ धारा एनआई एक्ट का मामला है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Roorki News: शांतिभंग में चार गिरफ्तार कार्रवाई में पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...