Roorki News: शांति भंग के आरोप में एक गिरफ्तार
रुडकी, सितम्बर 26 -- Roorki News: धनौरी, संवाददाता। धनौरी में पुराने मुकदमे को लेकर अनावश्यक वीडियो इन्टाग्राम पर अपलोड करने को लेकर विवाद उत्पन्न होने से मामला गरमा गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शान्ति भंग में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तेलीवाला निवासी विरेन्द्र (30) को पुलिस द्वारा लगातार समझाया गया लेकिन यह अनदेखी कर झगडे की कोशिश कर रहा था जिसके बाद उक्त व्यक्ति को शान्ति भंग में चालान कर गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.