Roorki News: शांति भंग करने के आरोप में पांच गिरफ्तार
रुडकी, जुलाई 3 -- Roorki News: रुड़की। कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शांति भंग करने के आरोप में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान वाजिद व अरसलान निवासी इस्लामनगर, दुर्गा थापा निवासी न्यू भारत कॉलोनी तथा आसिफ व शहजान उर्फ जानू निवासी ग्राम केलनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इन सभी के खिलाफ कानून व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.