रुडकी, सितम्बर 27 -- Roorki News: शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसाइटी और इनर व्हील क्लब रुड़की की ओर से रविवार को बीएसएम तिराहे स्थित गौशाला परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त एकत्र किया गया। शिविर में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। डॉक्टरों की देखरेख में रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद निर्धारित सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि शिविर में एकत्र रक्त सरकार की व्यवस्था के तहत थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर, 46 रक्तदाताओं ने किया महादान नियमित रक्त की आवश्यकता वाले...