Roorki News: शहर से देहात तक धूमधाम से मनाया गया आजादी का जश्न, फहराया तिरंगा
रुडकी, अगस्त 16 -- Roorki News: बीटी गंज (सुभाष गंज) में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। नगर की मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी और आजादी के बाद देश की रक्षा में बलिदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और मजबूती के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी सभी शहर व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तथा महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राज्य मंत्री श्यामवीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.