Roorki News: शहर में जलभराव ने थामी शहर की रफ्तार, जनजीवन प्रभावित
रुडकी, जुलाई 10 -- Roorki News: रुड़की, कार्यालय संवाददाता। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रुड़की शहर की रफ्तार थाम दी है। शहर के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। नवीन मंडी, रामपुर चुंगी, शेखपुरी, पनियाला रोड और शिवपुरम सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। सड़कों पर कई फीट तक पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है, जबकि पैदल निकलना भी लोगों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। कई परिवार ऐसे हैं जो घरों के बाहर पानी भर जाने के कारण अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। सबसे खराब स्थिति शिवपुरम क्षेत्र की है, जहां अधिकांश कॉलोनियां और कई घर बारिश के पानी से जलमग्न हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लगातार बारिश से रुड़की जलमग्न, सड़कों पर बहीं गाड़ियां, बच्चों ने लिया तैराकी का आनंद घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.