Roorki News: शहर के सीवर फॉल्ट दूर कर लाइनें होंगी दुरुस्त
रुडकी, अगस्त 5 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। शहर की सीवर व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों और फॉल्टों के निस्तारण का कार्य तेज कर दिया गया है। विभाग का दावा है कि जहां भी सीवर जाम, ओवरफ्लो अथवा लाइन क्षतिग्रस्त होने की समस्या सामने आई है, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाएगी। सहायक अभियंता जुनेद गौड के निर्देशन में प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीवर लाइनों, चैंबरों और पाइपों की स्थिति का जायजा लिया। कई स्थानों पर पाइपों में अवरोध और क्षतिग्रस्त हिस्से मिलने पर खुदाई कर मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। आवश्यकतानुसार सीवर लाइनों की सफाई, मरम्मत और पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.