Roorki News: शराब के साथ युवक दबोचा
रुडकी, जुलाई 7 -- Roorki News: भगवानपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को देशी शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। भगवानपुर पुलिस सोमवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान दौड़बसी के पास पुलिस ने एक संदिग्ध युवक देखा। इस दौरान युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़कर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 52 देशी शराब के पव्वे बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि राजू निवासी सिकंदरपुर, भगवानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.