Roorki News: व्हीलचेयर जैवलिन थ्रो में राधा ने जीता स्वर्ण पदक
रुडकी, नवम्बर 2 -- Roorki News: रुड़की। ग्राम हीराहेड़ी निवासी राधा ने प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने व्हीलचेयर जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं व्हीलचेयर शॉटपुट थ्रो में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। राधा की इस उपलब्धि पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कविन्द्र चौधरी ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राधा ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्हें विश्वास है कि राधा राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.