रुडकी, जुलाई 12 -- Roorki News: नारसन। महावीर प्रसाद द्विवेदी फाउंडेशन के निर्देशन में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जामुन, आंवला, अर्जुन, चंपा एवं गुलमोहर आदि के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य एकता वासुदेवा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन में वृक्ष बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज के विकसित दौर में हमारे जीवन को वृक्ष संजीवनी का कार्य करते हैं। इस मौके पर उत्तराखंड कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा, मनोज कटारिया, जय कुमार, अजय, राजपाल धीमान, इमरान अब्दुल रहमान, आलोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण महायज्ञ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...