रुडकी, सितम्बर 25 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड एलाइड साइंसेज में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निदेशक डॉ. पंकज शर्मा और प्राचार्या डॉ. शम्मी चड्ढा ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों के ज्ञान और रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रश्न मंच, पोस्टर, विज्ञान आधारित हास्य चित्र और प्रेजेंटेशन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- एएमआर के खिलाफ जागरूकता को फार्मेसी छात्रों ने नि...