रुडकी, अगस्त 16 -- Roorki News: कांवड़ मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर रविवार को भगवानपुर कोतवाली परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मेले के दौरान बेहतर ड्यूटी और व्यवस्था में सहयोग करने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को सम्मानित किया गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ भगवानपुर सुमित पांडे की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने एसपीओ के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान एसपीओ को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। एसपीओ ने अधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी रितेश साह, एसएसआई रमेश सैनी, आशीष नेगी, अखिलेश शर्मा, मुकेश ...