Roorki News: विवाहिता के पति पर जानलेवा हमला, कई लोगों पर मुकदमा
रुडकी, अक्टूबर 25 -- Roorki News: लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भुरना गांव में एक विवाहिता के पति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंजिश के चलते कई लोगों ने एक राय होकर युवक के साथ मारपीट की। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भुरना गांव निवासी सुषमा पत्नी रवि ने बताया कि नौ अक्तूबर 2026 को शाम करीब सात बजे उसके पति रविकुमार अपने परिजनों के साथ गांव में मौजूद थे। इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर उनके पति को घेर लिया और लाठी-डंडों, लकड़ी की फट्टी, सरिये और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने रविकुमार के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.