Roorki News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
रुडकी, अगस्त 11 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के गर्भवती होने की बात भी सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। कस्बा निवासी महिला की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। परिजनों और आसपास के लोगों के मुताबिक विवाहिता करीब छह माह की गर्भवती भी थी। मंगलवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके से आवश्यक जानकारी जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.