रुडकी, अक्टूबर 2 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। पिता और उसके दो पुत्रों ने विवाद में सुलह करने के बहाने से फाइनेंसकर्मी की घर पर बुलाने के बाद गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद शव को घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ हत्या का के दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में तीनों की तलाश कर रही है। इसके अलावा संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। कोतवाली पुलिस को सागर ने तहरीर देकर बताया कि उनका भाई आदित्य राणा उर्फ आदि राणा दोस्तों के साथ मिलकर क्षेत्र में फाइनेंस का काम करता था। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह फाइनेंस के काम से दोस्तों के साथ गया था। आरोप है कि इस दौरान प्रताप कॉलोनी निवासी लक्की उर्फ रोहित ने फाइनेंस के काम को लेकर आदि से झगड़ा किया था। इस बीच दोस्तों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कर दिया था।...