Roorki News: विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
रुडकी, अक्टूबर 14 -- Roorki News: साइबर अपराधों से बचाव और विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने बुधवार को पिरान कलियर के एमजीएफएम इंटर कॉलेज में अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग और व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग से बचने के तरीके बताए गए। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क करने, निजी जानकारी साझा करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने और उन्हें ऑनलाइन खतरों के प्रति सतर्क करना है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: छात्रों को सिखाए साइबर अपराध से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.