Roorki News: विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 26 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी
रुडकी, जुलाई 8 -- Roorki News: लंढौरा, संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस और ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने बुधवार को लंढौरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर 26 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने एसडीओ गुलशन बुलानी के नेतृत्व में अकबरपुर ढाढेकी, नगला चीना और नाथुखेड़ी गांवों में अभियान चलाया। जांच के दौरान 26 उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते मिले। टीम ने मौके से बिजली चोरी के लिए डाली गई अवैध केबल जब्त कर लीं और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.