रुडकी, सितम्बर 24 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। लंढौरा क्षेत्र में गुरुवार को ऊर्जा निगम की विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर पचास घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इस दौरान लोगों ने टीम की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर विधायक उमेश कुमार ने मौके पर जाकर टीम को कार्रवाई से रोक दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अधिकांश लोग किसान हैं और गन्ने का सीजन शुरू होने के बाद ही किसानों के पास भुगतान के लिए पैसा आएगा। इसके बाद किसान अपना बकाया जमा कर सकेंगे। इसके बाद टीम वापस लौट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...