Roorki News: विकास के नाम पर ही मांगूंगा जनता से वोट-विधायक शहजाद
रुडकी, जुलाई 25 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। विधायक मोहम्मद शहजाद का हुसैनपुर गांव में फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। विधायक ने कहा कि गांव के लोग सीधे-सादे और सच्चे होते हैं तथा वह स्वयं भी सीधे-सादे और सच बोलने वाले जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान ग्रामीणों से जो भी वादे किए थे, उन्हें बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज की सहमति से पूरा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का आधार केवल विकास है और इसी आधार पर वह क्षेत्र की जनता के बीच काम करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.