Roorki News: वाहन चेकिंग अभियान में 70 वाहनों के चालान
रुडकी, अक्टूबर 26 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। परिवहन विभाग की ओर से हाईवे पर चेकिंग अभियान में 70 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 12 भारी वाहन और आठ से अधिक टैक्सी-मैक्सी वाहन भी शामिल रहे। अधिकारियों ने वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। अभियान के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पलड़िया के साथ टीम ने रविवार शाम हरिद्वार हाईवे, मंगलौर और भगवानपुर सहित विभिन्न मार्गों पर स्लीपर बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बसों में सीटों के सापेक्ष यात्रियों की संख्या, फिटनेस प्रमाणपत्र, इंश्योरेंस और टैक्स सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लग्जरी बसों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.