Roorki News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: झबरेड़ा। गोकलपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, देवबंद थाना क्षेत्र के दूधली गांव निवासी अंकित सोमवार को बाइक से किसी काम से रुड़की जा रहा था। जैसे ही वह गोकलपुर गांव के पास पहुंचा तो सामने से आए वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंकित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को तत्काल नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचाया और सूचना परिजनों को दी। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अंकित को हायर सेंटर लेकर गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.