Roorki News: वाल्मीकि प्रगट दिवस पर निकलेगी शोभायात्रा
रुडकी, सितम्बर 13 -- Roorki News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर शनिवार देर रात वाल्मीकि समाज की बैठक हुई। इसमें 26 अक्टूबर को सीमली क्षेत्र में भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। वक्ताओं ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में विकास कांगड़ा को अध्यक्ष, सचिन सोदाई को सचिव और राहुल घोघलिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के जिला अध्यक्ष कुलदीप मोनू घोघलिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सुरेश कांगड़ा, मुकुल घोघलिया, मनजीत, संदीप सोदाई, मोनू सोदाई, नीरज चंचल, वीर मांगेराम आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.