Roorki News: वार्षिक बैठक में किसानों को पांच प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा
रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति पनियाला की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के कुल लाभ में से कृषक सदस्यों को उनके अंशधन के अनुपात में पांच प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता मास्टर धर्मपाल सिंह ने की। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बिजेन्द्र चौधरी ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर समिति के कार्यों की सराहना की। डॉ. नरेंद्र सिंह ने समितियों को नए व्यवसाय शुरू कर आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.