Roorki News: वार्ड 36 में सीवर और पेयजल की सुविधा नहीं, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
रुडकी, अक्टूबर 18 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। भारत नगर-इस्लाम नगर के वार्ड नंबर 36 में सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मोहम्मद युसूफ मलिक ने शनिवार को नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने वार्ड की समस्याओं से अवगत कराते हुए इनके समाधान की मांग की। मोहम्मद युसूफ मलिक ने ज्ञापन में कहा है कि वार्ड नंबर 36 को नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए करीब दस साल हो गए हैं, लेकिन क्षेत्र के लोगों को अब भी कई सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड के बड़े हिस्से में अभी तक मकान नंबर आवंटित नहीं किए गए हैं। इसके अलावा पूरे वार्ड में सीवर लाइन की सुविधा नहीं है। जल निकासी के लिए नालियों और नालों की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.