रुडकी, अक्टूबर 5 -- Roorki News: रुड़की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि टीम को लालकुर्ती के खाली मैदान के पास संदिग्ध युवक के होने की सूचना मिली। टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसकी पहचान शिव निवासी गोल भट्टा के रूप में हुई है। टीम में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, कांस्टेबल रंग मोहन और होमगार्ड प्रमोद शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...