Roorki News: वन विभाग की टीम से अभद्रता, पांच पर मुकदमा दर्ज
रुडकी, अक्टूबर 28 -- Roorki News: भगवानपुर। खानपुर रेंज में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वन आरक्षी पवन कुमार के अनुसार, 21 अक्टूबर को टीम जेसीबी से अतिक्रमण की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज कर धमकी दी। पुलिस ने सिकरौढ़ा निवासी बाबत, सुलेमान, रियासत, आमिर और गुड्डू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.